Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डोला विसर्जन के साथ नंदा अष्टमी मेले का समापन
  • ऊधम सिंह नगर

डोला विसर्जन के साथ नंदा अष्टमी मेले का समापन

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शांतिपुरी में तीन दिवसीय नंदा अष्टमी मेले का बुधवार को भंडारा एवं डोला विसर्जन के साथ समापन हो गया। यहां शांतिपुरी नंबर दो ढांकानी, शांतिपुरी नंबर चार चंद्रपुरी, सत्संग आश्रम, शांतिपुरी नंबर पांच सूर्यनगर और शीशमभुजिया में नंदा अष्टमी मेला धूमधाम से मनाया गया। मेला कमेटियों ने पारंपरिक झोड़ा, चांचरी, भगनौल आदि प्रतिस्पर्धाएं आयोजित कीं। वहीं भक्तों ने माता को चढ़ावे भेंट कर घर, परिवार एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मेलार्थी महिलाओं एवं पुरुषों ने झोड़ा, चांचरी का लुत्फ उठाया। बच्चों ने मेले में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। बुधवार को शांतिपुरी नंबर दो ढांकानी में आयोजित नंदा अष्टमी मेले में प्रात:काल में पुजारी पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, मेला अध्यक्ष हरपाल सिंह कोरंगा ने पंडित ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए। शांतिपुरी नंबर चार चंद्रपुरी, सूर्य नगर, सत्संग आश्रम में मंदिर पुजारी गोविंद सिंह रौतेला, उदय सिंह कोरंगा, भवान सिंह मेहर, कुंवर सिंह मेहर, पंडित ललित मोहन जोशी, पंडित बसंत तिवारी, पंडित नन्दाबल्लभ जोशी, पंडित लक्ष्मी दत्त तिवारी, पंडित प्रकाश चंद तिवारी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में देव आह्वान, देवी पूजन, हवन यज्ञ एवं बौर नृत्य तथा कन्या पूजन के साथ मां नंदा के डोले का ढोल दमाऊं, भूकर, झांजर एवं घंटे, घड़ियाल की मधुर ध्वनि के साथ विसर्जन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! नेशनल हाईवे पर गिर रहे बड़े-बड़े पत्थर; 61 सड़कें बंद
Next: नाबालिग ने बाल संप्रेक्षण गृह में लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.