Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 13 सितम्बर को होगी माँ नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा, 15 को मेले का समापन
  • अल्मोड़ा

13 सितम्बर को होगी माँ नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा, 15 को मेले का समापन

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारी बारिश को देखते हुए नंदादेवी मेले के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए नंदादेवी मेला कमेटी ने निर्णय लिया है कि मां नंदा-सुनंदा का डोला निर्धारित कार्यक्रमानुसार शुक्रवार ही उठेगा, लेकिन मेला अवधि दो दिन बढ़ा दी है। अब मेले का समापन 15 सितंबर को होगा। यहां बारिश ने नंदादेवी मेले में इस बार बड़ा खलल डाला। बुधवार रात से लगातार बारिश के चलते नंदादेवी मेला कमेटी ने मेले की अवधि दो दिन बढ़ा दी, लेकिन मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कल यानी 13 सितंबर को अपराह्न 4 बजे से निकलेगी। गुरुवार व शुक्रवार के मेले के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं, इसके बदले मेला 15 सितंबर तक चलेगा। मेले का समापन 15 सितंबर को होगा। नामी कलाकार इंदर आर्या व दर्शन फर्स्वाण की स्टार नाइट 14 व 14 सितंबर को होगी। गुरुवार और कल मंदिर पूजा-अर्चना व भजन होंगे। मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ के दृष्टिगत यातायात निरीक्षक ने नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया है। नगर में अपराह्न 03 बजे से सायं 06 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। जिसके तहत करबला से नगर माल रोड की ओर वाले समस्त चौपहिया/भारी वाहन वाया धारानौला या बेस तिराहा लोअर माल रोड होते हुए जायेंगे। केमू बसें स्टेशन से शिखर तिराहे की ओर न आकर वापस करबला की ओर जायेंगी। लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा एलआरसाह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान यह एरिया जीरो जोन रहेगा। इस दौरान एनटीडी से बाजार की ओर आने वाले समस्त वाहन वाया धारानौला या शैल बैण्ड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने वाले पर लगाया 01 लाख का अर्थदण्ड
Next: केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की गति में तेजी लाएं सभी विभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.