Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की गति में तेजी लाएं सभी विभाग
  • अल्मोड़ा

केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की गति में तेजी लाएं सभी विभाग

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित कर केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की गति में तेजी लाएं। यह बात विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अल्मोड़ा एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जनपद व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ केन्द्र पोषित योजनाओं व अन्य मुख्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन एवं अन्य केंद्रीय योजनाओं में गति लाने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय तक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही संज्ञान में आई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो सड़कें सांसद निधि, विधायक निधि तथा अन्य निधियों से काटी गई हैं तथा उनका मालिकाना दायित्व किसी भी विभाग का नहीं है, उन सभी सड़कों का डाटा तैयार करें एवं उनको प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में प्रस्तावित करें। चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो प्राइवेट हॉस्पिटल आयुष्मान योजना में सम्बद्ध है, उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि उन अस्पतालों में केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के सारे फायदे मरीजों को मिलें।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जो मरीज इलाज के लिए आते हैं, उन्हें बिना किसी ठोस कारण के रेफर न करें। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी निर्देश समिति के अध्यक्ष द्वारा दिए गए हैं, उन पर गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं पर योजनागत तरीके से कार्यान्वयन करें। जिलाधिकारी ने आज हुई बैठक में सीएंडडीएस के अधिशासी अभियंता के उपस्थित नहीं रहने पर उनका वेतन रोकने के भी आदेश जारी किए। साथ ही कहा कि अधिकारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबिता भाकुनी, द्वाराहाट दीपक किरोला, ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, चौखुटिया किरण बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 सितम्बर को होगी माँ नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा, 15 को मेले का समापन
Next: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! नेशनल हाईवे पर गिर रहे बड़े-बड़े पत्थर; 61 सड़कें बंद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.