Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस: अजेंद्र
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस: अजेंद्र

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम का निरीक्षण करने के बाद रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केदारनाथ की दूसरे चरण की यात्रा शुरू हो गई है। ऐसे में यहां बेहतर सुविधाएं जुटाई जा रही है। जीएमवीएन गेस्ट हाउस में बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए अजेंद्र ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के साथ ही बीकेटीसी कर्मियों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। वे सभी इंतजाम किए जा रहे है जिनकी केदारनाथ में नितांत आवश्यकता है। सोना प्रकरण पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि वह शुरू में ही इस मामले को स्पष्ट कर चुके हैं। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में स्वर्णमंडित कराने की एक दानीदाता द्वारा इच्छा जताई गई जिसके लिए बीकेटीसी ने प्रदेश शासन से स्वीकृति मांगी। दानीदाता ने अपने ज्वेलर्स के माध्यम से मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्णमंडित कराया। इस मामले में प्रदेश सरकार के निर्देशों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अध्ययन किया और शासन को रिर्पोट सौंपी गई। जिसके आधार पर ही गर्भ गृह में सोने की परत लगाई गई। इस मामले में सभी निर्धारित प्रकियाओं का पालन किया गया है। कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है और अब केदारनाथ में उप चुनाव भी होने हैं इसलिए कांग्रेस निजी स्वार्थो के चलते केदारनाथ धाम की छवि को धूमिल कर रही है। बीती 31 जुलाई को आपदा के चलते पैदल मार्ग और हाईवे कई जगहों पर ध्वस्त हो गया है। सरकार द्वारा त्वरित राहत बचाव किया गया। वर्तमान में पैदल मार्ग खोल दिया गया है। मोटर मार्ग पर भी आवाजाही करा दी गई है। बरसात के कारण कुछ दिक्कतें हो रही है। जल्द ही सबकुछ सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि बदरी केदार मंदिर समिति का केदारनाथ में भवन तैयार हो गया है जिसे जल्द हस्तान्तरित करने के लिए कह दिया गया है। आने वाले दिनों में और भी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कप्रवान, अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, सत्येंद्र बर्त्वाल, पार्वती गोस्वामी, आशीष नौटियाल, रोशन झा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए
Next: फीका नदी में खनन करने पर 22 लाख रुपये पेनल्टी लगाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.