Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विद्युत नियामक आयोग ने ऊर्जा निगमों के प्रबंध निदेशकों के अधिकार घटाए
  • देहरादून

विद्युत नियामक आयोग ने ऊर्जा निगमों के प्रबंध निदेशकों के अधिकार घटाए

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऊर्जा के तीनों निगम मैनेजमेंट के अधिकार घटा दिए हैं। खासतौर पर प्रबंध निदेशकों के अधिकार सीमित किए गए हैं। प्रबंध निदेशक सिर्फ पांच करोड़ तक के कार्यों को ही मंजूरी दे सकेंगे। इससे अधिक के कार्यों के लिए विद्युत नियामक आयोग में निगम बोर्ड की मंजूरी दिखानी होगी। निगमों की ओर से इस पर आपत्ति भी जताई गई है। निगमों का तर्क है कि जब उनका बोर्ड ही प्रबंध निदेशकों को 20 करोड़ तक के कार्यों का अधिकार दे चुका है, तो नियामक आयोग का पांच करोड़ से अधिक के कार्यों के लिए बोर्ड की मंजूरी लेने के नियम का कोई औचित्य नहीं है। क्योंकि नियामक आयोग जो बोर्ड से मंजूरी मांग रहा है, वो बोर्ड पहले ही एमडी को दे चुका है। ऐसे में पांच करोड़ से अधिक के कार्यों को फिर बोर्ड में ले जाकर मंजूरी लेने से सिर्फ समय खराब होगा। इसका असर योजनाओं की समय सीमा पर पड़ेगा। समय बढ़ने पर योजना की लागत भी बढ़ेगी।
पिछले दिनों विद्युत नियामक आयोग में मल्टी ईयर टैरिफ की सुनवाई के दौरान यूजेवीएनएल की ओर से आपत्ति भी जताई गई थी। यूजेवीएनएल का तर्क है कि कई बार तत्काल में जरूरी काम कराने होते हैं। उन कामों के लिए यदि बोर्ड से लेकर आयोग की मंजूरी का इंतजार करना होगा तो पॉवर प्लांट को नुकसान पहुंच सकता है। प्रबंध निदेशकों को 20 करोड़ तक के अधिकार बोर्ड ने ही दिए हैं, तो क्यों पांच करोड़ की कैप रखी जा रही है।

योजनाओं की मंजूरी में लगने वाले समय पर भी उठाए सवाल
निगमों की सभी योजनाओं के टेंडर तब तक नहीं हो सकते हैं, जब तक की उन योजनाओं की डीपीआर को विद्युत नियामक आयोग की मंजूरी न मिल जाए। निगमों के मैनेजमेंट की शिकायत है कि आयोग को डीपीआर भेजने के बाद भी आठ आठ महीने तक मंजूरी नहीं मिलती। जब तक मंजूरी नहीं मिलती, तब तक टेंडर नहीं हो सकते। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर करने से लेकर वर्क अवार्ड होने में भी लंबा समय लगता है। इसका सीधा असर योजनाओं की प्रगति, समय सीमा और लागत पर पड़ रही है। जबकि इन योजनाओं को निगमों के बोर्ड तक अपनी मंजूरी दे चुके होते हैं। शिड्यूल ऑफ रेट तक बोर्ड मंजूर कर चुके होते हैं। इसके बाद भी एसओआर तक आयोग में मंगाई जा रही हैं।

आयोग ने जो भी व्यवस्थाएं दी हैं, वो एक्ट के अनुसार ही दी हैं। निगमों के बोर्ड ने एमडी को क्या अधिकार दिए हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आयोग एक्ट के अनुसार ही काम करता है। निगमों की डीपीआर में भी सिर्फ रेट जांच जाते हैं। अधिक समय नहीं लगाया जाता है।   – एमएल प्रसाद, कार्यवाहक अध्यक्ष विद्युत नियामक आयोग

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झगड़े में पत्नी घर से गई तो अधेड़ ने कर ली आत्महत्या
Next: नंदा-सुनंदा महोत्सव में कदली वृक्ष का आगमन हुआ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.