Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल ठेका कर्मचारियों का 12 को सचिवालय कूच
  • देहरादून

पेयजल ठेका कर्मचारियों का 12 को सचिवालय कूच

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ उत्तराखंड ने 12 सितंबर को सचिवालय कूच का ऐलान किया है। संघ ने जल संस्थान मैनेजमेंट और विभागीय ठेकेदारों पर मिलीभगत कर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया। संघ का समान काम का समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर जल भवन नेहरू कालोनी में क्रमिक अनशन जारी है। ठेका कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस समेत अन्य कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। आंदोलन की इसी कड़ी में 12 सितंबर को सचिवालय कूच का ऐलान किया गया है। महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि जल संस्थान में ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जाए। ठेका, आउटसोर्स पर जितने भी कर्मचारी हैं, उन्हें समान काम का समान वेतन देते हुए नियमित किया जाए। अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि ठेका कर्मचारी एक महीने से आंदोलन पर है, लेकिन सरकार की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है। इससे कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है। कहा कि इन्हीं ठेका कर्मचारियों पर पूरे राज्य का पेयजल सप्लाई सिस्टम निर्भर है। बेहद कम पैसे में कर्मचारी रात दिन काम कर लोगों को पानी पिलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ हो रहे शोषण को रोकने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके खिलाफ ठेका कर्मचारी 12 सितंबर को सचिवालय कूच कर विरोध जताएंगे। विरोध जताने वालों में आशीष द्विवेदी, सुरजीत डोबरियाल, प्रवीण डोभाल, चंद्रमोहन खत्री, बलवीर पयाल, गोविंद आर्य, गिरिश चंद्र मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट
Next: टैक्सी लेकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में केस दर्ज कराया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.