Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षकों की कमी से जूझता अल्मोड़ा होटल मैनेजमेंट संस्थान
  • अल्मोड़ा

शिक्षकों की कमी से जूझता अल्मोड़ा होटल मैनेजमेंट संस्थान

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

एक शिक्षक के सहारे चल रहा संस्थान

अल्मोड़ा। जनपद मुख्यालय स्थित जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में शिक्षकों के पद रिक्त होने के चलते छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। विदित हो कि संस्थान में शिक्षकों के आठ पद होने के बावजूद यहां सात पद रिक्त चल रहे हैं। सिर्फ एक शिक्षक के सहारे संस्थान चल रहा है। यहां संस्थान में 08 शिक्षकों के सापेक्ष केवल एक शिक्षक स्थाई है और 07 शिक्षक संविदा पर शिक्षण कार्य कर रहे थे जिन्हें विगत माह से सेवा विस्तार नहीं मिला है। जिसके चलते एक शिक्षक के ऊपर पूरे संस्थान का भार है। वर्ष 1991 में स्थापित राजकीय होटल मैनजमेंट संस्थान में वर्तमान में 190 छात्र अध्ययनरत हैं। केवल एक शिक्षक के सहारे चल रहे संस्थान में छात्रों की पढ़ाई किस तरह होगी अपने आप में सोचनीय विषय है। छात्रों का कहना है कि संस्थान में शिक्षकों की नियुक्ति की जाय जिससे उन्हें पढ़ाई में दिक्कत नहीं हो। उत्तराखंड में दो ही सरकारी होटल मैनेजमेंट के संस्थान हैं, एक देहरादून और दूसरा अल्मोड़ा में है। अल्मोड़ा होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में शिक्षकों की कमी होने के चलते छात्रों में काफी आक्रोश है। छात्रों ने बताया कि विगत 08 अगस्त को सत्र शुरू हो चुका है, पर 30 अगस्त से शिक्षक नहीं हैं। इतना बड़ा संस्थान होने के बावजूद भी यहां पर सिर्फ एक ही फैकल्टी है और 190 बच्चे यहां पर पढ़ाई कर रहे हैं। होटल मैनेजमेंट में विभागाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मर्तोलिया ने इस बारे में कहा कि होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में फैकल्टी की कमी होने के चलते बच्चों की पढाई में व्यवधान आ रहा है। 30 अगस्त को संविदा शिक्षकों की सेवा समाप्त होने के बाद से सेवा विस्तार नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में उन्होंने पूर्व में ही शासन को पत्र भेजे हैं। संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य उप जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि संस्थान में निदेशालय स्तर से नियुक्तियां होती हैं व पूर्व में तैनात संविदा शिक्षकों की तैनाती अवधि समाप्त हो चुकी है, इस सम्बन्ध में पर्यटन निदेशालय को पत्र भेजा है वहां से निर्देश प्राप्त होने पर कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: चोरी के मामले में 02 गिरफ्तार, एक नाबालिग को लिया संरक्षण में
Next: बहन के हत्यारोपी भाई को जेल भेजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.