Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में अब सिर्फ ऑन लाइन होगा डॉक्टरों का पंजीकरण
  • देहरादून

उत्तराखंड में अब सिर्फ ऑन लाइन होगा डॉक्टरों का पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में एमबीबीएस डॉक्टरों का पंजीकरण अब सिर्फ ऑन लाइन ही होगा। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने नियमों में बदलाव करते हुए ऑफ लाइन पंजीकरण की व्यवस्था बंद कर दी है। विदित है कि किसी भी मेडिकल प्रैक्टिशनर के लिए राज्य मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराना जरूरी होता है। उसके बाद ही डॉक्टर मरीजों का इलाज कर सकते हैं। अभी तक राज्य में डॉक्टरों को पंजीकरण कराने के लिए उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के कार्यालय में जाकर ऑफ लाइन पंजीकरण कराना होता था। इसमें लंबा समय लगने के साथ ही डॉक्टरों को चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब मेडिकल काउंसिल ने नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके तहत डॉक्टर सिर्फ ऑन लाइन ही पंजीकरण के लिए आवेदन करेंगे। काउंसिल उनका ऑन लाइन ही वेरिफिकेशन करेगी और उसके आधार पर ही उनका पंजीकरण किया जाएगा।
उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ सुधीर पांडेय ने बताया कि काउंसिल ने पंजीकरण के नए नियम लागू कर दिए हैं और इसके तहत अधिकतम 20 दिन में डॉक्टरों को पंजीकरण मिल जाएंगे।

दस्तावेज सत्यापन के लिए भी ऑफिस आने की जरूरत नहीं   :   काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ सुधीर पांडेय ने बताया कि पंजीकरण कराने के बाद डॉक्टरों को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए भी काउंसिल में आने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी ऑन लाइन ही किया जाएगा। यदि किसी के डॉक्यूमेंट ठीक से अपलोड नहीं होंगे तो पंजीकरण को रद्द कर दिया जाएगा और फिर उन्हें नए सिरे से ऑन लाइन ही आवेदन करना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्लेमनटाउन में तीन दोस्तों पर लूट के इरादे से हमला, एक गंभीर
Next: यूपीएल में रंग जमाएंगे पंजाबी सिंगर बी प्राक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू देवता की देव छड़ी और डोरिया सुरेऊ गांव पहुंची

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.