Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिलाधिकारी देहरादून ने किया जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण
  • देहरादून

जिलाधिकारी देहरादून ने किया जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने आज जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 09.55 बजे सर्वे चौक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन सहित अन्य योजनाओं की ब्लॉक वार जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन भी किया। साथ ही, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना का आवेदन 07 दिन से अधिक लम्बित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। आवेदन लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में आने वाले लोगों से वार्ता भी की, उनकी समस्या सुनते हुए समाज कल्याण अधिकारी को शाम तक समस्या का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें इसके लिए पेंशन सम्बन्धी व अन्य प्रकरणों पर कोई भी आवेदन एक सप्ताह से अधिक लंबित ना रहे। आवेदन में कमियां पाए जाने की सूचना आवेदक को समय पर उपलब्ध कराते हुए कमियां दूर करते हुए अग्रिम प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।   जिलाधिकारी ने सिस्टम ऑनलाईन होने के बावजूद योजनाओं के आवेदनों 15 से 18 दिन की पेंडेंसी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी की पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में अभिलेखों का ठीक से रख रखाव न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, अभिलेखों का उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम अनुसूचित जाति अनुदय ऋण योजना के आवेदन की जानकारी लेते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर समन्वय करते हुए निर्देशों से अवगत करा दिया जाए, कि किसी भी योजना का आवेदन निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करें तथा अभिलेखों का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर के कार्यालय के कार्यों की  प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑफलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों पर प्राप्ति तिथि अंकित हो तथा अभिलेखों का विवरण उल्लिखित हो। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल मेले में बच्चों ने रचनात्मक कौशल का दिया परिचय
Next: बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने लिया केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.