Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किन्नर समाज ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्रा
  • ऊधम सिंह नगर

किन्नर समाज ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्रा

RNS INDIA NEWS 08/09/2024
rns featured image new
रुद्रपुर(आरएनएस)।  किन्नर समाज ने रविवार को ढोल-नगाड़ों के साथ रथों पर सवार होकर भव्य शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा पुलभट्टा से शुरू होकर हल्द्वानी रोड स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर में उन्होंने विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान को घंटा समर्पित किया और देशवासियों की सुख समृद्धि के लिए दुआएं मांगीं। एक सितबंर को पुलभट्टा स्थित एक होटल में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का शुभारंभ हुआ था। इसमें पूरे देश से सौ से अधिक किन्नरों ने भाग लिया। सम्मेलन में किन्नरों ने प्रतिदिन गाना-बजाना कर भारतीय समाज की तरक्की की दुआ की। रविवार को नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ पुलभट्टा से किया गया, जोकि बैंडबाजों के साथ दरऊ चौक, बरेली रोड, डीडी चौक, मुख्य बाजार, एमपी चौक होती हुई हल्द्वानी रोड स्थित हनुमान मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान बैंडबाजों की धुनों पर किन्नर समाज के लोगों ने जमकर नृत्य किया। कलश यात्रा में सजे-धजे रथों पर सवार किन्नरों ने सभी लोगों के लिए सुख-शांति की कामना की। कलश यात्रा की भव्यता देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। दुल्हन की पोशाक में सजी फर्रुखाबाद की पायल और हरदोई की आंचल ने कलश उठाकर अपने साथियों के साथ हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भगवान को घंटा समर्पित किया। इस मौके पर किच्छा की भूरी ने बताया कि देश में अमन चैन और सुख-समृद्धि लिए सम्मेलन किया जाता है। इसमें देश के सभी राज्यों से किन्नर प्रतिभाग करते हैं। इस मौके पर सपना, आरुषि मिश्रा, शिवानी, लवली, मीना कुमारी, सानिया, सोनिया, बिजली रानी, कंचन, सीमा नायक, शालू छाबड़ा, रेखा, चांदनी, कजरी, पायल, डिम्पल आदि किन्नर रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुझे मेरे जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे : डीएम
Next: जूतों की दुकान में युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राजस्व ग्राम मालिकाना हक को लेकर सरकार कर रही पक्षपात : बेहड़

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.