Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रिटायर्ड जवान बनकर मुक्तेश्वर के युवक को जहरखुरानी ने शिकार बनाया
  • नैनीताल

रिटायर्ड जवान बनकर मुक्तेश्वर के युवक को जहरखुरानी ने शिकार बनाया

RNS INDIA NEWS 08/09/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। चंडीगढ़ से हल्द्वानी के लिए रोडवेज की बस में बैठे मुक्तेश्वर निवासी एक युवक को जहरखुरानी ने अपना शिकार बना लिया। अंबाला से बस में सवार हुए व्यक्ति ने खुद को सीआरपीएफ का रिटायर जवान बताकर युवक को नमकीन खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके दो लैपटॉप, एक आईफोन और नगदी चुरा ली। युवक को हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंचने पर होश आया। पीड़ित युवक चंडीगढ़ में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय जितेंद्र गिनवाल चंडीगढ़ से मुक्तेश्वर अपने घर आ रहे थे। शुक्रवार शाम छह बजे वह हल्द्वानी के लिए रोडवेज बस में बैठा। बताया कि अंबाला के पास एक व्यक्ति उसके बगल में बैठा। उसने खुद को सीआरपीएफ का सेवानिवृत्त जवान बताकर बातचीत करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद वह शराब पीने को पूछने लगा। मना करने पर उसने नमकीन खाने की जिद की। इस पर जितेंद्र ने नमकीन खा ली। इसके बाद एक व्यक्ति उसके पास आया और गूगल पे में 200 रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगा। जितेंद्र ने उसे पैसे ट्रांसफर कर दिए। बताया कि इसके बाद वह कब बेहोश हुआ, उसे कुछ पता नहीं है। शनिवार को हल्द्वानी में बस कंडक्टर ने उन्हें जगाया। इतनी देर में जितेंद्र के दोनों लैपटॉप, एक आईफोन और करीब दो हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई थी। वो किसी तरह केमू की बस से भवाली में अपनी बुआ के घर आया। जिसके बाद स्थानीय निवासी विनय गिनवाल के साथ सीएचसी भवाली आया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि युवक को ड्रिप चढ़ाई गई। दवा देकर दोपहर बाद उपचार के बाद छुट्टी दी गई। मामले में परिजनों या पीड़ित की ओर से फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 सितम्बर
Next: सीएम धामी ने किया नैनीताल में आयोजित माँ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव-2024 के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.