Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया बर्खास्त
  • राष्ट्रीय

पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया बर्खास्त

RNS INDIA NEWS 07/09/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। यह कदम आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत उठाया गया है। इससे पहले संघ लोकसेवा आयोग ने पूजा खेडकर की आईएएस की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया था और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
पूजा खेडकर ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट से कहा था कि वे एम्स में अपनी विकलांगता की जांच कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की है। खेडकर की ओर से यह दलील दिल्ली पुलिस के उस आरोप के जवाब में दी गई है जिसमें कहा गया था कि उनका विकलांगता प्रमाण पत्र फर्जी हो सकता है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी करने और अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगता कोटे का गलत फायदा उठाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
पिछली सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में दावा किया था कि पूजा खेडकर ने दिव्यांगता दिखाने के लिए दो प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे। जांच में पता चला है कि इनमें से एक प्रमाणपत्र फर्जी हो सकता है, जबकि दूसरा मनगढ़ंत हो सकता है। पुलिस ने यह भी दावा किया कि खेडकर ने 2022 और 2023 के लिए दो दिव्यांगता प्रमाणपत्र जमा किए हैं।
यूपीएससी ने 31 जुलाई को पूजा खेडकर की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया था और भविष्य की परीक्षाओं में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। खेडकर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुनीता विलियम्स के बिना खुद धरती पर लौटा स्टारलाइनर, न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में हुई लैंडिंग
Next: राशिफल 08 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.