Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अब हर हफ्ते होगी रोडवेज परिचालक की कमाई की समीक्षा
  • नैनीताल

अब हर हफ्ते होगी रोडवेज परिचालक की कमाई की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 02/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। उत्तराखंड परिवहन निगम को बस के परिचालक एक दिन में कितनी कमाई करके दे रहे हैं, अब इसकी जांच होगी। बस के शुरुआती स्टेशन से बैठे सवारियों के साथ ही रास्तों से बैठे सवारियों से हुई आय और कुल चले किलोमीटर की जांच की जाएगी। आय में कमी के लिए परिचालक के जिम्मेदार होने पर उस पर कार्रवाई भी होगी। इसके लिए बकायदा निगम मुख्यालय से आदेश भी जारी हो गए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रदेश के अंदर प्रमुख शहरों के साथ ही दिल्ली, लखनऊ, बरेली, जयपुर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, लुधियाना, जालंधर सहित अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए बसें संचालित होती हैं। निगम की अपनी बसों के साथ ही दिल्ली, देहरादून रूट पर अनुबंधित बसों को चलाया जाता है। मगर सबसे अधिक कमाई वाले इन रूटों में भी सवारियां कम होने और आय घट रही है। दरअसल निगम को कई चालक-परिचालकों के मुख्य रूट से हटकर बाईपास से बसों को ले जाने की शिकायतें मिल रही है, जिससे आय पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए अब निगम हफ्ते में 3 दिन कुल चले किलोमीटर और आय की समीक्षा करेगा। सचल दल हर जगह चेकिंग करेगा। इसके साथ ही चालक व परिचालक की काउंसलिंग करने, यात्रियों के साथ अच्छे व्यवहार, आय बढ़ाने की काउंसलिंग करने की भी तैयारी है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने अब हर हफ्ते बस से होने वाली आय की समीक्षा की जाएगी। बाईपास से बसें निकालने की भी शिकायतें मिल रहीं थीं। इसलिए अब सचल टीमें रास्ते में बसों के यात्रियों और किलोमीटर की भी जांच करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की टक्कर से लैब कलेक्शन एजेंट की मौत
Next: महिला अपराधों पर पूर्व सीएम रावत का सरकार पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.