Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में छात्र-छात्राओं ने ली हिमालय बचाओ की शपथ
  • पौड़ी

पौड़ी में छात्र-छात्राओं ने ली हिमालय बचाओ की शपथ

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौड़ी में रविवार को विभिन्न्न आवासीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। रविवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी में प्राचार्य डॉ. जीतेंद्र नेगी ने 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और युवा संसद में मौजूद अन्य लोगों को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। डॉ नेगी ने कहा कि हिमालय हमारे पर्यावरण का आधार है, मानवीय हस्तक्षेप के कारण कई बार प्रकृति से छेड़छाड़ बहुत अधिक ठीक नहीं है। वहीं हंस उत्तराखंड धर्मशाला पौड़ी मे प्रबंधक कोमल ने सत्संग के दौरान 30 से अधिक लोगों को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। इस मौके पर इंद्रमोहन चमोली, सीता, सुशीला, वीर सिंह कंडारी, चंदा देवी आदि भी मौजूद रहे। एकेश्वर के संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ चैधार रीठाखाल, पाबौ के श्री हरि अगस्तेश्वर संस्कृत विद्यालय ओडली, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार में भी छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाओ की शपथ ली। कोट ब्लाक के संस्कृत स्कूल बिग्रेडियर विद्याधर जुयाल भुवनेश्वरी स्कूल में प्रधानाचार्य अनुसुया प्रसाद सुंदरियाल ने 120 छात्राओं और शिक्षकों को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। साथ ही हिमालय के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। आचार्य नवीन मंमगाई ने कहा कि हिमालय हमारी धरोहर है और इसीलिए इसे भारत का मुकुट भी कहा जाता है। अनूप कुकरेती ने कहा कि कुमारसंभव काव्य में हिमालय की हर एक विशेषता का वर्णन मिलता है। इस मौके पर कमलदीप, नीरज, आशीष, ईशान डोभाल आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता ने परिवार समेत जहर खाकर मौत को लगाया गले, 4 लोगों की गई जान
Next: बाहरी युवक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.