Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धार्मिक स्थल के निर्माण और लाउडस्पीकर को लेकर दो पक्षों में विवाद
  • हरिद्वार

धार्मिक स्थल के निर्माण और लाउडस्पीकर को लेकर दो पक्षों में विवाद

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। शहर के पास एक गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण और लाउडस्पीकर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच गांव के काफी ग्रामीण स्थल पर पर मौजूद रहे। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली भी पहुंच गए। पुलिस ने स्थल के कागजात जांचने की बात कही। कोतवाली में वार्ता के बाद दोनों पक्षों में कुछ जरूरी लिखापढ़ी के बाद विवाद शांत हो गया। तब जाकर ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी महावतपुर में एक धार्मिक स्थल में बुधवार को ऊपरी मंजिल पर निर्माण हो रहा था। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और निर्माण को अवैध बताने लगे। जैसे ही ये सूचना पहले पक्ष को लगी तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी से मामला विवाद की और बढ़ने लगा। इस बीच गांव के काफी जिम्मेदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शांति से मामला रफादफा करने की बात कही। तभी इस बीच किसी ने विवाद की सूचना पुलिस तक पहुंचा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखकर मामले का निपटारा करने की बात कही।  पुलिस के जाने के बाद गांव में फिर से काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और दोपहर के वक्त दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के बाहर भी दोनों पक्ष एक दूसरे से उलझते नजर आए। इस बीच पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखकर अपना-अपना पक्ष और कागजात दिखाने के बात कही। जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली के अंदर आ गए और निर्माण और लाउडस्पीकर को लेकर वार्ता की। एक पक्ष का कहना है कि वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने गोदाम बनाने के लिए जगह ली थी। अब वहां धार्मिक काम भी होने लगे हैं लाउडस्पीकर का प्रयोग और कई लोग वहां धार्मिक कार्यों के लिए आने-जाने लगे हैं। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वहां धार्मिक स्थल 2011 से है और वहां काफी समय से धार्मिक क्रिया के काम होते रहते हैं। लेकिन अब दूसरे पक्ष ने स्थल पर निर्माण और लाउडस्पीकर को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था से अपना-अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। दोनों पक्षों ने धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर को लेकर भी लिखित सहमती बनी है। अब यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में रुद्रप्रयाग के दो युवकों की मौत
Next: आईआईटी कर्मी से बाइक सवारों ने की लूटपाट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.