Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर अभिभावक नाराज, जल्द नियुक्ति की मांग
  • अल्मोड़ा

प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर अभिभावक नाराज, जल्द नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सरकार भले ही गांवों से पलायन को रोकने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लाख प्रयत्न क्यों न कर रही हो, लेकिन राज्य के दुर्गम पहाड़ी इलाकों के स्कूलों की दशा सुधरती नजर नहीं आती। राजकीय इण्टर कालेज नैनी चौगर्खा में वर्षों से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और हिन्दी के प्रवक्ता ही नहीं है। एलटी के सहायक अध्यापकों के भरोसे इन विषयों को पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की अनदेखी से नाराज अभिभावकों ने जल्द से जल्द प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के अंदर यहां प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। अभिभावकों का कहना है कि जीआईसी नैनी में लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के बच्चे मीलों पैदल चलकर विद्यालय पहुंचते हैं। लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां प्रवक्ता ही नहीं हैं। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और हिन्दी जैसे प्रमुख विषयों के प्रवक्ताओं के पद वर्षो से रिक्त चल रहे हैं। विद्यालय में प्रवक्ता नहीं होने के कारण बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। मजबूरन अन्य विषयों के शिक्षकों को भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे कठिन विषय पढ़ाने पड़ते हैं, जिसका बुरा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने छात्र हित में जल्द से जल्द रिक्त पड़े पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग की है और चेतावनी भी दी है कि यदि दो हफ्ते के अंदर यहां प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं की गई तो अभिभावक और क्षेत्रीय जनता आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनभूलपुरा हिंसा के 50 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत
Next: महिलाओं और युवाओं को सम्मान देने में सर्वोपरि रही प्रधानमंत्री जनधन योजना : पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.