Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जल संस्थान ठेका कर्मचारियों के साथ लूट का लगाया आरोप
  • देहरादून

जल संस्थान ठेका कर्मचारियों के साथ लूट का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 27/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने ठेका कर्मचारियों के साथ लूट किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि विभागीय ठेकेदार खुलेआम लूट कर रहे हैं, जल संस्थान मैनेजमेंट इस लूट पर आंखें मूंदे बैठा है। जल संस्थान से ठेकेदार को 20 हजार रुपए भुगतान होता है, बदले में ठेकेदार कर्मचारियों को महज चार से छह हजार रुपए महीना ही भुगतान कर रहा है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने जल भवन नेहरू कालोनी में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। जल भवन नेहरू कालोनी में क्रमिक अनशन के दौरान अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में साढ़े तीन हजार के करीब ठेका कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन्हीं कर्मचारियों के ऊपर पेयजल योजनाओं के संचालन का जिम्मा है। जल संस्थान की ओर से हर साल योजनाओं के संचालन का टेंडर किया जाता है। ठेकेदार को हर बार बढ़ा कर पैसे का भुगतान किया जा रहा है। इसके बाद भी ठेका कर्मचारियों को श्रम मानकों के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा है। श्रम विभाग के मानकों के अनुसार जल संस्थान ठेका कर्मचारियों को हर महीने 15 हजार रुपए से अधिक का भुगतान किया जाना चाहिए। जब जल संस्थान की ओर से पूरा भुगतान किया जा रहा है, तो क्यों विभाग की ओर से ठेकेदारों से हिसाब किताब नहीं मांगा जाता है। महामंत्री मंगलेश घिल्डियाल ने कहा कि फील्ड में ठेकेदार एक एक ब्लॉक में दो कर्मचारियों से ही काम चला रहा है। जबकि विभाग से भुगतान अधिक कर्मचारियों का लिया जा रहा है। किसी कर्मचारी को चार हजार रुपए तो किसी को छह हजार रुपए ही भुगतान हो रहा है। वाहन में तेल का पैसा भी नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों को हर महीने नियमित भुगतान भी नहीं किया जाता। तीन से लेकर छह महीने के बीच भुगतान होता है। इस पूरे गोलमाल की जांच कर कर्मचारियों को श्रम मानकों के अनुसार ही भुगतान किया जाए।
बलवीर पयाल ने कहा कि यदि जल्द समान काम का समान वेतन भुगतान नहीं किया जाता है, तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा। कर्मचारी परिवार सहित आमरण अनशन करेंगे। विरोध जताने वालों में महामंत्री मंगलेश लखेड़ा, गणेश नाथ गोस्वामी, बलवीर पयाल, प्रवीण बोहरा, चंद्र मोहन, गोविंद आर्य, गिरीश चंद्र, अमित जोशी, जीएन गोस्वामी, आशीष द्विवेदी, कोमल पयाल, सूर्यप्रकाश, प्रवीण डोभाल, दिनेश नयाल, महेश, प्रवीण बिष्ट, नरेंद्र सिंह, शुभम पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दवाई बनाने वाली मशीनों को तोड़कर पार्ट चोरी
Next: कांग्रेस जल्द शुरू करेगी केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: धस्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.