Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोडवेज बसों में टैक्स चोरी का सामान आने की होगी अब जांच
  • नैनीताल

रोडवेज बसों में टैक्स चोरी का सामान आने की होगी अब जांच

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। रोडवेज की बसों में टैक्स चोरी का माल लाये जाने की अब सघन जांच होगी। परिवहन निगम के कार्रवाई नहीं करने पर अब जिला प्रशासन ने निगम प्रबंधन को बस अड्डे में बसों में बाहरी प्रांतों से आ रहे सामान की जांच करने के निर्देश दिए हैं। व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े कुछ लोग टैक्स बचाने के लिए रोडवेज बसों में दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ आदि से चोरी छिपे सामान मंगाने का धंधा कर रहे हैं। इस तरह सामान लाने से न तो सरकार को राजस्व की प्राप्त होती है और न ही उत्तराखंड परिवहन निगम को ही रेवेन्यू हासिल हो पाता है। टैक्स चोरी का माल लादकर लाने वाली बसों के परिचालक ऐसे सामान का 250 से 500 रुपये तक पैसा वसूल कर अपनी जेब भर लेते हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से टैक्स चोरी का माल हर दिन हल्द्वानी पहुंच रहा है। इस संबंध में परिवहन निगम के ढुलमुल रवैए को गंभीरता से लेते हुए इसका अब जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से हल्द्वानी डिपो और बस स्टेशन प्रबंधन को बसों में आ रहे सामान के बारे में जांच किए जाने के संबंध में पत्र जारी किया गया है। प्रशासन के इस पत्र के बाद परिहवन निगम प्रबंधन अब हरकत में आया है। इस आदेश के क्रम में सोमवार को बाहरी प्रांतों से यहां पहुंचीं कुछ बसों में जांच भी की गई, लेकिन फिलहाल निगम अधिकारियों के हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं परिवहन निगम के सचल दलों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तय किया गया है कि हल्द्वानी बस अड्डा परिसर में यदि परिवहन निगम की बस से अनधिकृत सामान उतरता पाया गया तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की 4000 छात्राओं को टाटा में एप्रेंटिस का मौका
Next: टनकपुर रोड पर टहल रहे तीन युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.