Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में हुआ कैद
  • पौड़ी

आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में हुआ कैद

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। पिछले कुछ दिनों से रिखणीखाल क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार सोमवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। कुछ दिन पहले गुलदार ने इलाके में 6 वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बना दिया था। तब से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था। बताते चलें कि रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में मां के साथ रक्षाबंधन पर्व पर नानी के घर आए छह साल के बच्चे आदित्य को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया था। गुठेरथा समेत आसपास के सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए थे। ग्रामीण लगातार गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग कर रहे थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए वन विभाग ने घटना के अगले दिन ही इलाके में पिंजरे लगवा दिए थे। वन विभाग के एसडीओ पवन नेगी ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे के आसपास गुलदार पिंजरे में कैद हो गया था। मेडिकल परीक्षण करने के बाद गुलदार को रेस्क्यू सेन्टर भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरी के ढाटमीर में देवगौत मेले का समापन
Next: खाली प्लाट में बीटेक के छात्र का शव मिलने से सनसनी

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.