Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुड़की में महिला से दिनदहाड़े जेवरात लूटे
  • हरिद्वार

रुड़की में महिला से दिनदहाड़े जेवरात लूटे

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। महिला से दिनदहाड़े शहर में जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। शहर में इस वक्त आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। चेन स्नेचिंग, लूट, चोरी और हत्या होने जैसे अपराध शामिल हैं। बढ़ती आपराधिक वारदातों से अब शहर के लोगों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश निरंतर बढ़ता जा रहा है। गंगनहर कोतवाली को हिमांशु निवासी पश्चिमी शिवपुरम गली नंबर 1 रहीमपुर ने तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को पत्नी निधि पुत्र श्री और देव को स्कूल छोड़कर स्कूटी से सुबह करीब 8:45 पर घर की ओर लौट रही थी। तभी सर्वज्ञ स्कूल रोड के पास बदमाशों ने पत्नी को स्कूटी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था और मारपीट कर पत्नी से सोने के झुमके मंगलसूत्र व अन्य जेवरात लूट लिए थे। मारपीट में पत्नी को काफी चोट लगी थी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी घटनास्थल कर पहुंचे थे। पुलिस ने भी घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की थी। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वारदात में शामिल बदमाशों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच उप निरीक्षक बलवंत सिंह कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा दुरुस्त रखने के निर्देश
Next: स्वतंत्रता सेनानी और उनके उत्तराधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी कांग्रेस: करन माहरा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.