Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिंधी समाज का छत्तीसगढ़ के नेता के खिलाफ प्रदर्शन
  • हरिद्वार

सिंधी समाज का छत्तीसगढ़ के नेता के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 09/11/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ के एक नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाज ने आरोप लगाया कि नेता अमित बघेल ने सिंधी समाज के इष्टदेवता झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी की और सिंधियों को पाकिस्तानी बताया। जिसके कारण समाज में भारी रोष है और नेता को गिरफ्तार करने की मांग उठाते हुए नगर कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। रविवार को सिंधी समाज ने स्वामी गंगादास के नेतृत्व में शहीद पार्क में बैठक कर छत्तीसगढ़ के नेता पर कार्यवाही की मांग उठाते हुए प्रदर्शन कर नगर कोतवाली को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि किसी को भी इष्टदेव झूलेलाल के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। सिंधी समाज बहुत शांतिप्रिय और आपसी मेलजोल वाला समाज है। समाज ने देश के लिए बहुत योगदान दिया है। जो भी समाज या इष्टदेव के बारे में गलत टिप्पणी करेगा उसके खिलाफ समाज सड़क पर उतरकर विरोध जताएंगे। समाज को पाकिस्तानी बताकर अपमान किया गया जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सिंधी समाज के अध्यक्ष अजय अरोड़ा ने कहा कि सिंधी समाज ऐसे तथाकथित नेता की गिरफ्तारी की मांग करता है। सरकार को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तथाकथित नेता समाज में वैमंस्य की भावना को पैदाकर समाज को बांटने का काम करते हैं। उन्होंने कि सिंधी समाज इस प्रकार के व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करता है। श्री जुगत निवास आश्रम के अध्यक्ष स्वामी गंगादास ने कह कि किसी भी इष्टदेव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। इससे समाज और देश में आपसी भाईचारा समाप्त होता है। स्वामी गंगादास ने कहा कि इस प्रकार के व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई जरुर होनी चाहिए। इस अवसर पर किशन चंदवानी, महेश पंजवानी, यश नानकानी, सुनील सुनेजा, योगेश केशवानी, सुभाष चंदवानी, सुरेश फूलवानी, भूषण नानकानी, आनंद चंदवानी, सुमित श्रीकुंज, अमित पंजवानी, आनंद चंदवानी, राजेंद्र कालानी, भारत केशवानी, आदित्य सुनेजा ईशान फुलवानी, गौरव चंदवानी, भगवान टेकचंदानी, संजय आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुवानी महोत्सव में बलतीर की खेलकार महिलाओं ने बांधा समा
Next: पुनाड़ में 5 दिसम्बर से शुरू होगी पांडव लीला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.