Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बढ़ा भत्ता और अन्य सुविधाएं नहीं लेंगे कांग्रेस के पूर्व विधायक गोदियाल
  • देहरादून

बढ़ा भत्ता और अन्य सुविधाएं नहीं लेंगे कांग्रेस के पूर्व विधायक गोदियाल

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने हाल ही में गैरसैंण सत्र के दौरान बढ़े भत्ते और अन्य सुविधाएं लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख रहे हैं। जिसमें वह मांग करेंगे कि विधायकों, पूर्व विधायकों के वेतन, भत्ते और अन्य सुविधा बढ़ाए जाने के लिए कर्मचारी-अधिकारियों की भांति एक नियामक आयोग बनाया जाए।  रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो संदेश में गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में कई विभागों में राज्य के युवा छह से आठ हजार की नौकरी कर रहे हैं और वेतन बढ़ाने की सालों से मांग कर रहे हैं। राज्य में हर कोने में आपदा की भारी मार है। आपदा राहत राशि नहीं दी जा रही है। ऐसे में विधायकों, पूर्व विधायकों के भत्ते आदि बढ़ाने का लोगों में संदेश सही नहीं गया है।  उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के नाते वह बढ़े भत्ते व अन्य सुविधाएं नहीं लेंगे। वह इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख रहे हैं। कांग्रेस विधायक हरीश धामी की पीड़ा को जायज ठहराते हुए गोदियाल ने कहा कि सत्र की अवधि कम से कम 15 दिन होनी चाहिए। ताकि 70 विधायक अपने क्षेत्र की बात रख सकें। नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस गठबंधन के बारे में सीएम धामी की ओर से राहुल गांधी से पूछे गए सवालों के संबंध में गोदियाल ने कहा कि सीएम धामी राज्य में आपदा, बेरोजगारी व बढ़ते अपराध से लोगों का ध्यान बांटना चाहते हैं। सीएम को जम्मू कश्मीर के बजाए उत्तराखंड पर ध्यान देना चाहिए।

तीन दिन सत्र की क्या यही उपलब्धि है..
गोदियाल ने कहा कि तीन दिन चले सत्र की यही उपलब्धि सामने आ रही है कि विधायक अपने वेतन, भत्ते खुद बढ़ा दे रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि यह भी सच है कि सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे लोगों को अधिक संसाधनों की जरूरत होती, लेकिन उसके लिए देशकाल और परिस्थिति देखनी चाहिए। राज्य में आपदा की विभाषिका है। विधायकों, पूर्व विधायकों का वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए यह सही समय नहीं था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण समारोह समिति ने 8 छात्रों को वितरित की छात्रवृत्ति
Next: स्केलर के दो सौ पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 8332 अभ्यर्थी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.