Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • नौगांव के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
  • उत्तरकाशी

नौगांव के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  नौगांव के बर्नीगाड से कुछ दूरी पर स्थित चामी के एक होटल में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस व प्रशासन से मामले की जांच की मांग उठाई है और शव को उठाने से मना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की एसआईटी जांच करवाई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह को भटवाड़ी ब्लॉक के भंकोली निवासी 33 वर्षीय राजेंद्र पुत्र स्व. श्रीपति लाल होटल में दर्द से तड़प रहा था। होटल कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। परिजनों से पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को परिजन जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले आए। डॉक्टरों के पैनल ने शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक का जिक्र किया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि युवक का सिर फटा था और खून निकल रहा था। आरोप लगाया कि होटल में सीसीटीवी कैमरे खराब बताए जा रहे हैं। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इसको लेकर सुबह से परिजन व ग्रामीण अस्पताल में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे। इसके बाद शाम को ग्रामीण डीएम व एसपी से भी मिले। ग्रामीणों ने शनिवार देर शाम तक शव का दाह संस्कार नहीं किया था। दूसरी ओर एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मामले की जांच को स्पेशल टीम का गठन किया गया है जोकि इस घटना की जांच करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के दो वाहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: जल संरक्षण अभियान 2024 की प्रगति की समीक्षा पर बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.