Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सड़क के लिए जिला मुख्यालय धमके कनार के ग्रामीण, प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

सड़क के लिए जिला मुख्यालय धमके कनार के ग्रामीण, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। बरम से कनार तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर दूरस्थ गांव के कनार के ग्रामीणों ने बुधवार जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि शासन, प्रशासन के कोरे आश्वासनों से क्षेत्रवासी परेशान हो चुके हैं। चेतावन दी कि जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू न होने पर ग्रामीण अगले माह जिला मुख्यालय में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सड़क की मांग को लेकर कनार के ग्रामीण बुधवार की पूर्वाह्न अधिकारी कार्यालय आ धमके। गुस्साए ग्रामीणों ने मांग को लेकर नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा में वक्ताओं ने कहा कि कनार में दो हजार की आबादी निवास करती है। सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 18 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। एक तरफ सरकार विकसित भारत की बात कर रही है, जबकि दूसरी ओर गांव के लोग आदिम युग में जीने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई भी ग्रामीणों की पीड़ा समझने तैयार नहीं है। जबकि पूर्व में ग्रामीणों की ओर से सड़क के लिए चुनाव बहिष्कार का ऐलान किए जाने पर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन चुनाव बाद ग्रामीणों की मांग को फिर बिसरा दिया गया। कहा कि उपेक्षा अब और अधिक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरु न होने पर सितंबर माह में ग्रामीण आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मांग से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री को भेजा। प्रदर्शन में भरत सिंह, प्रेम सिंह, जगत सिंह, डिगर सिंह, भरत सिंह, विक्रम सिंह, केदार सिंह, पुष्कर सिंह, प्रशांत सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला हिंसा के विरोध में यूकेडी ने किया प्रदर्शन
Next: दून स्कूल के सामने घर के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, 6 घायल

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.