Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षक व शिक्षिका के विवाद पर स्कूल नहीं आए बच्चे
  • पौड़ी

शिक्षक व शिक्षिका के विवाद पर स्कूल नहीं आए बच्चे

RNS INDIA NEWS 20/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। एकेश्वर ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली में शिक्षिका से अभद्रता और स्कूल की अव्यवस्थाओं की जांच न होने के विरोध में स्कूल अभिभावक संघ के आह्वान पर मंगलवार को किसी भी अभिभावक ने अपने बच्चों को स्कूल नही भेजा। जिससे दिनभर स्कूल में सन्नाटा छाया रहा। बीते शनिवार को एकेश्वर ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली में एक शिक्षिका ने स्कूल के एक शिक्षक पर हाथापाई और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत करके कार्रवाई की मांग की थी। स्कूल की प्रबंधन समिति, अभिभावक संघ और ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने भी मामले में खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर प्रधानाचार्य और आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की थी। साथ ही कहा है कि दोनों के हटने तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। मंगलवार को अभिभावक संघ के आह्वान पर किसी भी अभिभावक ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। एसएमसी की अध्यक्ष सीमा धस्माना का कहना है कि स्कूल की तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार स्कूल प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अभिभावकों ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी स्वयं आकर मामले का संज्ञान लेंगे तो ही वे बच्चों को स्कूल भेजेंगे। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने कहा की मामले की जांच जारी है। प्रधानाचार्य से आख्या मांगी गई है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
Next: राशिफल 21 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
  • बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित
  • श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया
  • स्कूटी के एक स्क्रैच का खूनी बदला! ऐना में सागर की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.