
हरिद्वार(आरएनएस)। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रोजेक्ट गौरव के तहत चार दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें छात्रों को बैंकिंग के आधारभूत विषयों की जानकारी दी गई। बताया कि जानकारी नहीं होने से हर साल तमाम लोगों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है? नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के डॉ अंकुर भटनागर ने कार्यशाला का उदघाटन कर बताया कि महिलाओं में थोड़ा थोड़ा कर धन संचय करने की प्रवृत्ति होती हैं। उनके लिए धन को सुरक्षित करने के लिए महिला सम्मान सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है। उन्होंने सुकन्या योजना, विभिन्न प्रकार के बैंक खाते व उनकी ब्याज दरों को भी समझाया।साथ ही विभिन्न प्रकार के खातों के बारे में भी बताया।

