Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • युवक की मौत मामले में बस चालक पर मुकदमा
  • नैनीताल

युवक की मौत मामले में बस चालक पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   कोतवाली क्षेत्र के मंगलपड़ाव इलाके में 14 अगस्त की सुबह बस से कुचलकर 23 वर्षीय सूरज जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रघुवर दत्त जोशी की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा है कि उनका बेटा सड़क किनारे शौच के लिए बैठा था, तभी बस ने उसे कुचल दिया। वहीं पुलिस का दावा है कि युवक बस के पीछे सोया था। हालांकि मामले की जांच के बाद भी सही तथ्य सामने आएगा। तहरीर में पांडे गार्डन निवासी रघुवर दत्त जोशी ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे घास मंडी के पास सड़क किनारे सूरज जोशी शौच कर रहा था। तभी वहां खड़ी बस के चालक ने अचानक गाड़ी बिना किसी हेल्पर, इंडीकेटर या हॉर्न दिए ही तेजी से बैक कर दी। इससे बस से कुचलकर उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने दावा किया था कि 13 अगस्त की रात सूरज जोशी बस के पीछे आकर सो गया था। सुबह जब चालक ने बस बैक की तो पहिया उसकी गर्दन पर चढ़ गया। एसएसआई कोतवाली महेंद्र प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आसन नदी के बीच टापू में फंसे पांच मजदूर
Next: एसएसबी जवानों पर वाहन चालकों से मारपीट का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.