Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोलकाता रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 20 अगस्त को सीजेआई चंद्रचूड़ की बेंच करेगी सुनवाई
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

कोलकाता रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 20 अगस्त को सीजेआई चंद्रचूड़ की बेंच करेगी सुनवाई

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। 20 अगस्त की वाद सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।
इससे पहले, कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी थी। सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना ने व्यापक विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है।
सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप बढ़ते जन दबाव और राज्य प्राधिकारियों द्वारा मामले के गलत तरीके से निपटने के आरोपों के मद्देनजर हुआ है। सीबीआई द्वारा पहले से ही जांच के तहत इस मामले ने भारत में चिकित्सा पेशेवरों, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और पीडि़त महिला को न्याय दिलवाने की मांग की जा रही है।
पीडि़ता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के पद पर तैनात थी। उसे अस्पताल के सेमिनार हॉल में बेरहमी से हमला किया गया और बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। पीडि़त के परिवार और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह घटना एक गैंगरेप थी और वे दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए गहन जांच की मांग कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि पीडि़ता की मौत से पहले उसका यौन उत्पीडऩ किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने पर तोड़ी चुप्पी, एक्स हैंडल से हटाया पार्टी का नाम
Next: दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन डॉक्टर ने की खुदकुशी, पत्नी से चल रहा था विवाद; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Related Post

medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.