Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बस और मैक्स गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; रक्षाबंधन के लिए घर जा रहे थे मृतक
  • राष्ट्रीय

बस और मैक्स गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; रक्षाबंधन के लिए घर जा रहे थे मृतक

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

बुलंदशहर (आरएनएस)। यूपी के बुलंदशहर में रविवार को एक भयानक सडक़ हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सलेमपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां यात्रियों से भरी एक मैक्स गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही बस से हो गई। हादसे के शिकार लोग गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करते थे और रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद से चलकर मैक्स वाहन में सवार करीब 20-22 लोग अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही यह वाहन बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के पास पहुंचा, एक प्राइवेट बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सडक़ पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
यह हादसा मेरठ-बदायूं हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि शिकारपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक वाहन को ओवरटेक करते समय मैक्स गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है, और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला अपराध की घटनाएं बढ़ीं, सरकार रोकने में नाकाम: धस्माना
Next: दिल्ली में चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने पर तोड़ी चुप्पी, एक्स हैंडल से हटाया पार्टी का नाम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

रामलला के चढ़ावे की रकम शेयर बाजार में लगाते थे आरोपी, जांच में बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.