Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसटीएफ ने किया ठगी के धंधे का भंडाफोड़,पढ़िए पूरा मामला कि कैसे करते थे ठगी
  • देहरादून

एसटीएफ ने किया ठगी के धंधे का भंडाफोड़,पढ़िए पूरा मामला कि कैसे करते थे ठगी

RNS INDIA NEWS 24/12/2020
01- (34)

फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से आया था दोस्ती का प्रस्ताव, 17 लाख का उपहार का दिया लालच

कूरियर कंपनी से उपहार छुड़ाने में कारोबारी ने खर्च कर डाली सात गुनी रकम

देहरादून। देहरादून के कारोबारी से फेसबुक पर दोस्ती करने वाली विदेशी महिला ने 17 लाख के उपहार का लालच देकर सवा करोड़ की ठगी को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने के बाद कारोबारी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के पास आया। एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण में एसटीएफ ने दिल्ली से तीन ठग गिरफ्तार किए। ठगों ने पूरी कहानी का बखान कर कई और राज भी खोल दिए। अब एसटीएफ इस मामले की गहराई तक जांच में जुट गई है। ताकि देशभर में चल रहे ठगी के इस धंधे का भंडाफोड़ हो सके। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बढ़ते साईबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में साईबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है । इसी परिपेक्ष्य में साईबर ठगों द्वारा आम जनता से “फेसबुक पर विदेशी महिला बन विदेश से गिफ्ट/धनराशि भेजने का लालच देकर उनसे ठगी” करने के प्रकरण विभिन्न राज्यो की खबरो में प्रकाशित हो रहे थे । ऐसा ही एक प्रकरण साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ था जिसमें देहरादून निवासी एक व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना घटित हुयी थी जिसमें फेसबुक पर उनकी दोस्ती एक विदेशी महिला से हुयी, जिनके द्वारा उनको विदेश से उपहार रूप में 19000 EURO (17 लाख) भेजने की बता कही गयी, इसके उपरान्त शिकायतकर्ता को कोरियर सर्विस के बहाने फोन आता है कि आपके नाम का पार्सल आया है जिसके Over weight होने के कारण 15560/- रुपये, consideration charges के नाम पर 23599/-, Income tax के नाम पर 65000/- रुपये, Anti drugs terrorist charges के नाम पर 58500/-, High Court Charges एवं अन्य विभिन्न टैक्स के नाम पर रूपये 1 करोड़ 12 लाख 63 हजार 945 रुपये की धनराशि विभिन्न बैंक खातो में जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी। वादी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 21/19 पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये प्रकरण के अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 1 विदेशी नागरिक (नाईजीरियन मूल) सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण में 16 बैंक खातो को फ्रीज कराया गया है। अभियोग में अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये घटना में प्रयुक्त मोबाईल, ई-वालेट तथा बैंक खातों के बारे में जानकारी की गयी व एक पुलिस टीम तत्काल दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश राज्य रवाना की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से दिनांक 23 दिसम्बर को दिल्ली के विभिन्न स्थानों से घटना में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

नाइजीरियन चलाते पूरा गिरोह: अभियुक्तगणों से पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि उनके सहयोगी नाईजीरियन विदेशी मूल के व्यक्ति है जो फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर विभिन्न लोगों को दोस्ती का प्रस्ताव भेजकर विदेश से पैसा/गिफ्ट आदि भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं उक्त कार्य हेतु गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके साथ मिलकर फर्जी सिमकार्ड, वॉलेट, पे टी एम मर्चैंट व बैंक खाते उपलब्ध कराते हुये धोखाधड़ी को अन्जाम दिया जाता है व अभियुक्तों द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि का 1.5 -2 प्रतिशत नाईजीरियन मूल के व्यक्तियों द्वारा इस कार्य के लिये इन्हें दिया जाता है। चौंकाने वाली बात यह भी प्रकाश में आयी है कि अभियुक्तों द्वारा उक्त कार्य को अंजाम देने के लिये विभिन्न मोबाईल कम्पनियों के सिम डिस्ट्रीब्यूटर के रुप में कार्य किया जाता है व फर्जी आई0डी0 पर प्रीएक्टीवेडेट सिम का प्रयोग अपराध कारित करने के लिये किया जाता है। अभियुक्तगणों की पूछताछ में कई अहम सुराग प्रकाश में आये हैं। जिसमें निकट भविष्य में अन्य गिरोहों का भी भण्डाफोड़ हो सकता है। अभियुक्तगणों द्वारा भारत वर्ष में कई अन्य लोगों भी धोखाधड़ी का शिकार किया गया है।

अपराध का तरीका: अभियुक्तगण फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती का प्रस्ताव भेजते है व उन्हे विदेश से गिफ्ट/धनराशि भेजने का लालच देकर जाल में फंसाते है, तथा उक्त गिफ्ट/धनराशि के कस्टम आदि स्थानो पर फसें होने का झांसा देकर विभिन्न टैक्स आदि के नाम पर धनराशि विभिन्न खातो में मंगाते है। जिस कार्य हेतु फर्जी आई0डी0 पर सिम प्राप्त कर उक्त सिमो पर मर्चेन्ट/ई-वॉलेट खोलकर उनसे बैक खातो को लिंक करवाकर लोगो से फ्रॉड करते है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1- श्याम बाबू पुत्र राम देव पोद्दार निवासी म0न0 4383 गली न0 71 बी स्वतंत्र नगर थाना नरेला नार्थवेस्ट दिल्ली।
2-नितीश ठाकुर पुत्र मनीष ठाकुर निवासी ए-2 राना जी एन्कलेव थाना नजफगढ दिल्ली ।
3- मोहित उर्फ अविनाश पुत्र शम्भू प्रसाद निवासी ए-40 राना जी एन्कलेव थाना नजफगढ दिल्ली ।
बरामदगी:
1- 04 अदद मोबाइल फोन (विभिन्न कम्पनियों के)
2- 01 एटीएम कार्ड ।
3- 08 सिम कार्ड।
पुलिस टीम-
1- निरीक्षक श्री मनोहर सिंह दसौनी
2- कानि० हरेन्द्र भण्डारी
3- कानि० पवन कुमार
4- कानि० मुहम्मद उस्मान
5- का० चालक कुलदीप रौतेला

जनता से की ये अपील- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि फेसबुक पर अंजान व्यक्ति/महिला से दोस्ती का प्रस्ताव स्वीकार न करने और किसी भी प्रकार के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये। । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को सम्पर्क करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा : जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ हुए कोरोना संक्रमित
Next: राज्य में आज मिले कोरोना के 436 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.