Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्रेन के गार्ड ने दिव्यांग को धक्का देकर नीचे उतारा, बदसलूकी का वीडियो वायरल
  • राष्ट्रीय

ट्रेन के गार्ड ने दिव्यांग को धक्का देकर नीचे उतारा, बदसलूकी का वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 15/08/2024
rns featured image new

समस्तीपुर (आरएनएस)। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन के गार्ड ने दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी की। दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन का गार्ड दिव्यांग को धक्का देकर ट्रेन से उतार रहा है।
भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर सेवा और सुरक्षा प्रदान करने का अक्सर दावा करती है। लेकिन विभाग के कुछ कर्मचारी इससे उलट काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया बिहार के समस्तीपुर से सामने आया। दरअसल, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दिव्यांग बोगी से एक वीडियो सामने आया, जिसमें साफ दिख रहा है कि गार्ड गुस्से से आग बबूला होकर दिव्यांग यात्री को कॉलर पकडक़र खींच रहा है।
बताया जा रहा है कि यात्री रोसड़ा के थतिया गांव का निवासी है और वो समस्तीपुर स्टेशन पर वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसे इस दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा।
गार्ड की पहचान राम आशीष दास के रूप में हुई है। पूरे मामले को लेकर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है, जिसमें दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी की जा रही है। इस मामले के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं।
बता दें कि भारतीय रेलवे की अधिकतर ट्रेन में आखिरी की एक या दो बोगियां दिव्यांगजनों के लिए रखी जाती हैं जहां पर शारीरिक रूप से विकृत व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा सुगमता के साथ कर सकता है। जहां एक ओर सरकार इस सोच के साथ काम कर रही है कि दिव्यांग व्यक्ति भी आम लोगों की तरह अपने सारे काम कर सके और समाज के देखने का नजरिया बदला जा सके, वहीं ऐसी घटनाएं हैरान करने वाली हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनीष सिसोदिया की पदयात्रा अब 16 अगस्त से शुरू होगी
Next: एमपी में बड़ा घोटाला : डैम बना नहीं और खर्च कर डाले 243.95 करोड़ रुपए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.