Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अनियंत्रित टैंकर ने दो महिलाओं को कुचला, मौत
  • पौड़ी

अनियंत्रित टैंकर ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/08/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीकोट गंगानाली में मंगलवार देर रात्रि एक अनियंत्रित टैंकर ने पांच लोगों को कुचल दिया। घटना में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन चालक की खोजबीन में जुटी है। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि महाराष्ट्र के 120 यात्रियों का एक दल बदरीनाथ दर्शन करके श्रीकोट में एक होटल में ठहरा हुआ था। कुछ महिलाएं होटल के बाहर सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठी हुई थी। तभी श्रीनगर से स्वीत के लिए जा रहे पानी का टैंकर गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर होटल की तरफ जा घुसा। जिसमें होटल के बाहर बैठे लोगों को टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में 50 वर्षीय ललिता ताउरी पत्नी हरीश ताउरी निवासी गोपालजिन जिला अकोला महाराष्ट्र, 50 वर्षीय सरिता उर्फ गौरी भैमा पत्नी नरेश निवासी तिजकरा जिला अकोला महाराष्ट्र की मौत हो गई। जबकि 46 वर्षीय सारिका राजेश राठी पत्नी राजेश राठी निवासी मोधा तहसील दरैपुर जिला अमरावती महाराष्ट्र, 45 वर्षीय सन्तोषी धनराज राठी पत्नी धनराज बालकृष्ण राठी निवाली तालुका भोतमार जिला भोतमार महाराष्ट्र और 54 वर्षीय मधुबाला राजेन्द्र कुमार पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासी किथोरखैत जिला अकोला महाराष्ट्र गंभीर रूप से घायल हो गई।
कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि मृतकों के साथी यात्रियों ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि पुलिस चालक की खोजबीन में जुटी है। अस्पताल से तीनों घायलों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामले में टैंकर के मालिक ने बताया कि उनके टैंकर को सुभाष पुत्र नारायण गांव बाझी थाना जरमुंडी जिला दुमका, झारखण्ड चलाता था। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामूहिक बलात्कार के मामले में दो को आजीवन कारावास
Next: राशिफल 15 अगस्त

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.