
चमोली(आरएनएस)। जोशीमठ पुलिस ने मंगलवार को जोशीमठ मुख्य बाजार में सघन अभियान चलाया और नगर के 9 दुकानदारों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट में चालान कर अर्थदंड वसूला। इन दुकानों से ओसीबी व ओडीसी पेपर जिनका उपयोग नशा करने वाले कागज के रूप में होता है पुलिस ने बरामद किया है। जिसके बाद इन पेपरों को मौके पर ही नष्ट कर संबन्धित दुकानदारों को खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। उपनिरिक्षक देवेन्द्र पन्त ने बताया कि जिन दुकानों से ये पेपर प्राप्त हुए हैं उन्हें हिदायत दे दी गई है कि भविष्य में यदि कोई भी नशा या नशा में प्रयोग होने वाले समानों को बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

