Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विधायक के आश्वासन पर बीजीआर परिसर के छात्रों का आंदोलन स्थगित
  • पौड़ी

विधायक के आश्वासन पर बीजीआर परिसर के छात्रों का आंदोलन स्थगित

RNS INDIA NEWS 13/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष ने विधायक के हस्तक्षेप करने के बाद मंगलवार को आंदोलन को समाप्त कर दिया। विधायक द्वारा कुलपति को फोन करने के बाद छात्रों ने आंदोलन को कुछ दिनों तक समाप्त कर दिया है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्याएं हल नहीं की गई तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पौड़ी परिसर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने बीते सोमवार से परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बसों का संचालन, डिप्टी रजिस्ट्रार असिस्टेंट रजिस्ट्रार की नियुक्ति, खेलने के लिए वॉलीबॉल मैदान, बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण, प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, एमबीए, बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी वानिकी व बीपीएड कोर्स का संचालन करवाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। अध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर पूरा परिसर एकजुट है। बताया कि छात्रों ने परिसर के प्रशासनिक भवन के समक्ष सोमवार रातभर अनशन जारी रखा। मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे विधायक राजकुमार पोरी ने आंदोलित छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के साथ फोन पर वार्ता कर छात्रों की मांगों को पूरा करने को कहा। विधायक पोरी ने बताया कि कुलपति ने एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर विधायक ने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर आंदोलन को समाप्त करवाया। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक ने बताया कि छात्रों ने मांगें पूरी करने के लिए विवि को एक हफ्ते की जगह 15 दिन का समय दिया है। चेतावनी दी कि 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर से उग्र आंदोलन शुरू होगा। इस मौके पर छात्रसंघ कोषाध्यक्ष लवीश नेगी, जीआर खुशी कोली, आर्यनग्रुप के जिलाध्यक्ष कुश रावत, कुनाल रावत, मनजीत असवाल, आशीष थपलियाल, रिया नयाल, आकाशी ढौंडियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग की शादी कराने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
Next: प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का गौचर में प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.