Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के 110 लाभार्थी हिस्सा लेंगे दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह में
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के 110 लाभार्थी हिस्सा लेंगे दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह में

RNS INDIA NEWS 12/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले 110 लाभार्थी दिल्ली स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के साक्षी बनेंगे। इन्हें कार्यक्रम में शिरकत करने का निमंत्रण मिल चुका है। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम इस बार ‘विकसित भारत है। इसी कड़ी में विकसित भारत के लक्ष्य को साधने के लिए विभिन्न राज्यों के कई विभाग में बेहतर काम करने वाले लगभग 6000 विशेष अतिथियों को बुलावा भेजा गया है। उत्तराखंड में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और विभागों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लगभग 110 लोग इसमें शामिल हैं।
इन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, अटल इनोवेशन मिशन, लखपति दीदी योजना के साथ ही नीति आयोग, आंगनवाड़ी केंद्रों, एएनएम-आशा कार्यकत्रियों, सीमा सड़क संगठन, पंचायती राज और जनजातिय मंत्रालय की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष काम किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय स्वयं इसकी मानिटरिंग कर रहा है।
कपकोट ब्लॉक (बागेश्वर) के जामुवाखाल गांव की धना देवी को आमंत्रण मिला है। वे बताती हैं कि आमंत्रण मिलने से वह बेहद खुश हैं। धना स्वयं सहायता समूह चलाती हैं, जिसमें उन्होंने 500 महिलाओं को रोजगार दिया है। दुगड्डा (पौड़ी) के ग्राम मंडाई के नरेंद्र सिंह भी ने आमंत्रण मिलने पर सरकार का आभार जताया। नरेंद्र प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हैं ।
महिला एवं बाल विकास विभाग में जेंडर स्पेशलिस्ट दून निवासी सुप्रिया चंद और उनके साथ काम कर रही 10 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लिंगानुपात को बढ़ाने में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की अहम भूमिका रही है। उत्तरकाशी के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनमए पूजा राणा भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिले आमंत्रण से बेहद खुश है। सीमा सड़क संगठन में काम करने वाले कामगार पुष्कर सिंह और यशवंत सिंह भी आमंत्रण मिलने के बाद नई दिल्ली रवाना हो गए हैं।
खटीमा की शिक्षिका संगीता बत्रा और उनकी छात्राएं भी दिल्ली रवाना हो गई हैं। बत्रा ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए बताया कि इस तरह के आमंत्रण से बच्चों में उत्साह पैदा होता है और उन्हें नई-नई चीजें देखने को मिलती हैं। पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांव ननकुड़ी की ग्राम प्रधान ममता और उनके पति लक्ष्मण सिंह भी इस कार्यक्रम के हिस्सा होंगे। उनका कहना है कि प्रधान होने के नाते विकास को सीमांत गांव तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। कालसी (दून) की प्यारो देवी और प्रभा देवी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं, जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त हुई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएसीएल ठगी पीड़ित निवेशकों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
Next: किशोरी चार महीने की गर्भवती निकली, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.