Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड बोर्ड बनाएगा प्रश्नपत्र बैंक, दक्षता आधारित प्रश्न होंगे
  • नैनीताल

उत्तराखंड बोर्ड बनाएगा प्रश्नपत्र बैंक, दक्षता आधारित प्रश्न होंगे

RNS INDIA NEWS 10/08/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। रामनगर में विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर ढंग से तैयारी कर सकें इसके लिए उत्तराखंड बोर्ड प्रश्नपत्र बैंक तैयार कर रहा है। प्रश्नपत्र बैंक में दक्षता आधारित प्रश्न होंगे। ताकि बोर्ड परीक्षार्थी आसानी से तैयारी कर सकें। इसके अतिरिक्त इन प्रश्नपत्र बैंक के आधार पर तैयारी कर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल हो सकेंगे।  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रश्नपत्र बैंक तैयार करने के लिए सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों को बुलाया गया है, ये विशेषज्ञ शिक्षक अपने-अपने विषय के प्रश्नपत्र बैंक तैयार करेंगे। इन प्रश्नपत्र बैंक को सभी विद्यालयों में भेजा जाएगा और विद्यार्थियाें को इन प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयारी कराई जाएगी। बोर्ड को उम्मीद है कि प्रश्नपत्र बैंक की मदद से बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किए जा रहे प्रश्नपत्र बैंक में दक्षता आधारित प्रश्नपत्र होंगे।

इन विषयों के बनेंगे प्रश्न पत्र बैंक
हाईस्कूल – हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, रंजन कला।
इंटरमीडिएट – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत, ड्राइंग, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, सैनिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, व्यापारिक अध्ययन, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान।

प्रश्नपत्र बैंक की मदद से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की नींव मजबूत होगी। प्रश्नपत्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन करने में आसानी हो सके।   -विनोद प्रसाद सिमल्टी, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घास लेने जंगल गईं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता
Next: नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार तस्कर को अदालत ने 14 साल के कठोर कारावास की सजा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.