Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इग्नू ने शुरू किया आपदा प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा
  • देहरादून

इग्नू ने शुरू किया आपदा प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
ignou

देहरादून(आरएनएस)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विविद्यालय यानी इग्नू इस सत्र से आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए इच्छुक परीक्षार्थी 14 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि उत्तराखंड जैसे आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य के युवाओं के लिए ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जो उनको इस क्षेत्र में कैरियर बनाने में भी मदद करेगा।
उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम एक बहु-विषयक दृष्टिकोण पर आधारित कार्यक्रम है। जिसे प्राकृतिक और मानव-जनित आपदाओं से बढ़ते खतरों को दूर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिसका उद्देश्य शिक्षार्थियों की करियर संभावनाओं को बढ़ाते हुए हमारे देश को सुरक्षित और अधिक लचीला बनाना है।
छात्रों के अलावा यह कार्यक्रम सरकारी और गैर सरकारी संगठन के पदाधिकारी, सैन्य, अर्धसैनिक, पुलिस, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मी, राहत कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद आदि भी कर सकेंगे।

यहां कर सकते हैं आवेदन
डा. डिमरी के अनुसार शिक्षार्थी दिए गए लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वे यहीं से इसकी विस्तृत जानकारी भी ले सकते हैं। साथ ही परीक्षार्थी https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर दोबारा पंजीकरण भी करवा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, आरोपी गिरफ्तार
Next: ब्रिटेन में हिंसा, नस्लवाद के विरोध में सडक़ों पर उतरे प्रदर्शनकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.