Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने की तैयारी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्य सरकार अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका का उच्चीकृत कर नगर निगम बनाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही डोईवाला नगर पालिका को तृतीय श्रेणी से उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में लाने पर विचार चल रहा है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को गुरुवार को यह जानकारी दी। कहा कि नगर पालिकाओं के नगर निगम में उच्चीकृत होने से संबंधित क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा और लोगों की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर नगर निकायों का उच्चीकरण करती रही है, इसी क्रम में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम बनाने के लिए अल्मोड़ा में सीमा विस्तार नहीं किया जाएगा। कुछ लोग सीमा विस्तार की भ्रांतिया फैला रहे हैं, जो कि गलत है। कहा कि डोईवाला नगर पालिका अभी तृतीय श्रेणी में है। प्रथम श्रेणी में शामिल होने के बाद संबंधित क्षेत्र के विकास के लिए ज्यादा बजट मिल सकेगा।
विदित है कि राज्य में अभी आठ नगर निगम हैं। इनमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, कोटद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर व काशीपुर शामिल है, जबकि श्रीनगर का मसला अभी विवादों में चल रहा है। दो अन्य बनने के बाद राज्य में नगर निगमों की संख्या 10 हो जाएगी। इसी साल अक्तूबर माह तक नगर निगम, नगर पालिकाओं के साथ ही नगर पंचायतों के चुनाव भी प्रस्तावित हैं। कार्यकाल खत्म होने के बाद निकाय अभी प्रशासकों के हवाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन साल से मुआवजा भुगतान न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
Next: बद्रीनाथ में फंसे साधुओं को पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.