Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तीन साल से मुआवजा भुगतान न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
  • टिहरी

तीन साल से मुआवजा भुगतान न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। चंबा के गुनोगी-अरोगी-नकोट बहेड़ा मोटर मार्ग के कारण प्रभावित हुए गुनोगी के ग्रामीणों को लंबे समय बाद भी मुआवजा न मिलने पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई से मुलाकात कर कहा कि लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए उनके खेत काट दिए। लेकिन मुआवजा भुगतान नहीं किया। चंबा ब्लॉक के गुनोगी-अरोगी-नकोट बहेड़ा मोटर मार्ग का निर्माण लोनिवि ने तीन वर्ष पूर्व कर दिया था। लेकिन सड़क बनाने के लिए गुनोगी के जिन ग्रामीणों के खेतों का कटान व दबान हुआ उन्हें प्रतिकर भुगतान नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी के नेतृत्व में प्रभावित ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपा। कहा कि विभाग ने बिना मुआवजा भुगतान किए ही उनके खेत काटकर सड़क तो बना दी। बाजवूद प्रतिकर देना भूल गए। कहा कि तीन साल से गुनोगी के ग्रामीणों को प्रतिकर नहीं दिया गया। कहा कि वह लंबे समय से मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द भुगतान न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में लोनिवि के ईई जगदीश खाती ने कहा कि एक माह के अंदर प्रतिकर का भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान खिमानंद कोठारी, पूर्व प्रधान सत्यपाल गुसाईं, प्रेम दत्त थपलियाल, जगदीश कोठारी, मदनलाल थपलियाल, सुखदेव कोठारी, राधा कृष्ण कोठारी, ओमप्रकाश उनियाल, प्रेमा देवी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समय पर बिल भुगतान न होने पर प्रधानों ने जताया रोष
Next: पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.