Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शांतिपुरी में पूर्व फौजी के घर से 92 हजार की नकदी चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

शांतिपुरी में पूर्व फौजी के घर से 92 हजार की नकदी चोरी

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। जवाहर नगर आदर्श विहार कॉलोनी में पूर्व फौजी के निर्माणाधीन मकान की अलमारी से 92 हजार की नकदी से भरा बैग एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड आदि चोरी हो गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। जवाहर नगर की आदर्श विहार कॉलोनी में पूर्व फौजी उत्तम सिंह परिहार के निर्माणाधीन मकान में बिजली व पानी की फिटिंग का काम चल रहा है। इसके लिए वह पांच अगस्त को बैंक से रुपये निकालकर लाए थे। सात अगस्त की शाम को जरूरत पड़ने पर वह अलमारी में रखे बैग को निकालने गए तो बैग नहीं मिला। काफी खोजबीन करने पर मकान के पीछे झाड़ियों में खाली बैग व कुछ कागज पानी में भीगे हुए मिले। बैग के अंदर से 92 हजार की नकदी गायब थी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि देर शाम तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रिटेन में हिंसा, नस्लवाद के विरोध में सडक़ों पर उतरे प्रदर्शनकारी
Next: भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान को बनाए सफल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.