Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 05 अगस्त से होगी मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की चयन प्रक्रिया
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 05 अगस्त से होगी मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की चयन प्रक्रिया

RNS INDIA NEWS 29/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के संबंध में एक बैठक विकास भवन में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत खिलाड़ियों का चयन किए जाने के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए तिथियों का चयन शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ही किया जाए जिससे जनपद के सभी स्कूली छात्रों को अवसर मिल सके। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी खेल प्रतियोगिताओं में चयनित हुए खिलाड़ियों का फाइनल प्रकाशन यथा समय कर लिया जाए जिससे यदि किसी छात्र या छात्रा को आपत्ति हो तो उसका निस्तारण करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। बैठक में जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत 14 वर्ष से 23 वर्ष के बालक एवं बालिकाएं ही प्रतिभाग कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में 4 आयुवर्ग शामिल होंगे (14 से 17, 17 से 19, 19 से 21 एवं 21 से 23 वर्ष) तथा जनपद भर में प्रत्येक आयुवर्ग से 25 बालिकाएं एवं 25 बालक खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। इस योजना में 12 खेल विधाएं – एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताई कवांडो, वोलीवाल, फुटबाल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस तथा कबड्डी सम्मिलित हैं। बैठक में तय किया गया कि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं आगामी 5 अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित होंगी तथा नगरीय क्षेत्रों में 9 अगस्त एवं 10 अगस्त 2024 को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जो खिलाड़ी ब्लॉक स्तर एवं नगरीय क्षेत्रों से चयनित होकर आयेंगे उनके लिए 16 अगस्त, 17 अगस्त एवं 18 अगस्त को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जो खिलाड़ी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं से चयनित होंगे उनको 2000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी साथ ही 10 हजार रुपए खेल उपकरणों के लिए दिए जाएंगे जिससे वें अपनी खेल प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकें। बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, खेल प्रशिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती के अपहरण में जीजा-साला नामजद
Next: रणबीर की मौत के मामले में संगठनों का सचिवालय कूच

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.33.19_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.