Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशे की हालत में छत की सीढिय़ों से गिरकर युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

नशे की हालत में छत की सीढिय़ों से गिरकर युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। बीती देर रात शराब के नशे की हालत में छत की सीढिय़ों से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में किराए पर रहने वाला संतोष कुमार(22) सिडकुल की एक कंपनी में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है रविवार देर शाम वह शराब के नशे में धुत होकर आया और दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चढऩे की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह फिसलकर सीढिय़ों से लुढक़ते हुए नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर दूसरे कमरे में रहने वाले साथी दौड़ पड़े। देखा तो संतोष नीचे पड़ा हुआ था और शरीर पर कोई चोट नहीं होने के कारण साथियों ने उसे बिस्तर पर लिटा दिया। बाद में खाना खाकर देखा तो संतोष में कोई हलचल नहीं हो रही थी। जिसके बाद वे उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने एक जवान बेटे की सीढिय़ों से गिरकर मौत होने पर संदेह जताया। कहा रास्ते में उनके बेटे के साथ कोई घटना घटित हुई होगी। उधर, थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने कहा प्रथम दृष्टया मामला शराब पीकर सीढिय़ों से गिरकर मौत होने का सामने आया है। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण साफ हो पायेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बद्रीनाथ हाईवे और कोटद्वार में अतिक्रमण हटाने पर रोक
Next: दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कबूली कैबिनेट मंत्री कौशिक की बहस की चुनौती

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड से 1.39 लाख की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.