Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ठाकुर का कुआं नाटक से सामाजिक बुराई पर प्रहार
  • देहरादून

ठाकुर का कुआं नाटक से सामाजिक बुराई पर प्रहार

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून पुस्तकालय व शोध केंद्र की ओर से शनिवार को इप्टा संस्था व भारत ज्ञान विज्ञान समिति देहरादून के सहयोग से मुंशी प्रेमचन्द के लिखे ठाकुर का कुआं नाटक का मंचन किया गया। इसकी कहानी के माध्यम से सामाजिक बुराई पर प्रहार किया गया।सामाजिक लिंग जाति और वर्ग के भेदभाव की दशा को चित्रित करते इस नाटक की नायिका गंगी अपने बीमार पति को कुएं से पानी नहीं पिला सकती, जो एक मरे हुए जानवर की दुर्गंध से पीने लायक नहीं रह गया है। समाज में दलित होने के नाते उसे पास के ठाकुर के कुएं का साफ पानी लाने की मनाही है। वक्ताओं ने कहा कि यह नाटक दलितों की इसी गंभीर समस्या को उजागर करता है। जिसे दूर करना हम सबका दायित्व बनता है। नाटक का निर्देशन सतीश धौलाखंडी ने किया। नाटक के मुख्य पात्रों में गायत्री टमटा, अमित बिजलवाण, धीरज रावत, विनिता रितुंजया व सुमन, सैयद अली, सतीश धौलाखंडी, सुशील पुरोहित आदि शामिल रहे। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता बिजू नेगी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन इप्टा के उत्तराखंड प्रभाग के अध्यक्ष डॉ वीके डोभाल ने किया। इस अवसर पर हरिओम पाली, सहाब नकवी, सुरेंद्र सजवाण, पत्रकार त्रिलोचन भट्ट, डॉ अतुल शर्मा, हिमांशु आहूजा, सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह महर, अवतार सिंह, विनोद सकलानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पदोन्नति के नियमों से प्रवक्ता नाराज
Next: कनखल में जेसीबी से ढहा दी किराएदार की दुकान, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.