Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा तत्वावधान में विकासखंड कार्यालय परिसर चौखुटिया में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शुक्रवार को आयोजित शिविर में शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित आम जनता व विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव के अनुक्रम में मौलिक स्वच्छता एवं वृक्षों का महत्व, निशुल्क विधिक सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही वृक्षारोपण किया गया एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए। हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला रानीखेत द्वारा निशुल्क नेत्र परिक्षण किया गया। अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी अपने अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं स्टाल लगाए गए। शिविर में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटकोट की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व महिला मंगल दल चांदीखेत की महिलाओं द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत किए गए। सचिव जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टाल का निरीक्षण किया गया एवं आमजन को दी गई सहायता व लाभ के विषय में जानकारी ली गई। पैनल अधिवक्ता द्वाराहाट व चौखुटिया तथा द्वाराहाट, भिकियासैण व अल्मोड़ा के पैरा लीगल वॉलंटियर द्वारा शिविर में प्रतिभाग कर आम जनता की सहायता की गई एवं विधिक स्टाल के माध्यम से 750 निशुल्क सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों व किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित पंफ्लेट वितरित किए गए। शिविर में लगभग 1200 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में किरन बिष्ट ब्लॉक प्रमुख, तितिक्षा जोशी तहसीलदार चौखुटिया, डी एन जोशी खण्ड विकास अधिकारी चौखुटिया, विमल प्रसाद सीओ अल्मोडा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शौर्य दिवस के रूप में मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को किया नमन
Next: शहीदों के सम्मान में कीर्तिनगर में बनेगी शौर्य कुटिया

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.33.19_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.