Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विद्यालयों के परिसर में मेले, सेल बाजार आदि का विरोध करेगा अल्मोड़ा व्यापार मंडल
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों के परिसर में मेले, सेल बाजार आदि का विरोध करेगा अल्मोड़ा व्यापार मंडल

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रेस को जारी एक संयुक्त बयान में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह एवं नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि यदि अल्मोड़ा में मेले, सेल के नाम पर किसी भी विद्यालय के परिसर में बाजार इत्यादि का आयोजन किया गया तो अल्मोड़ा व्यापार मंडल अनिश्चितकाल के लिए बाजार बन्द करने को मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस आशय से जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंप दिया गया है। संयुक्त रूप से दोनों पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि सरकारी विद्यालयों में मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर घरों के बच्चे अध्ययन करने आते हैं ऐसे में विद्यालयों के परिसर में मेले, महोत्सव, बाजार लगाकर बच्चों की पढ़ाई तो बाधित की ही जा रही है जो शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। इसके साथ ही इस तरह के बाजारों का असर स्थानीय व्यापारियों के व्यापार पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन बाजारों के नाम पर अब स्थानीय व्यापारियों का उत्पीड़न अब कतई बर्दाश्त नहीं होगा। स्पष्ट रूप से दोनों पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि यदि भविष्य में मेलों के नाम पर एडम्स, जीआईसी, रैमजे इत्यादि विद्यालयों के परिसर में किसी भी तरह का मेला, बाजार, महोत्सव आयोजित किया गया तो व्यापार मंडल अनिश्चितकाल के लिए अल्मोड़ा की बाजार बन्द करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षाधिकारी को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। इसके साथ ही व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से भी विद्यार्थियों एवं स्थानीय व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कराने पर पूर्ण तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएचसी में तैनात वार्ड बॉय की हार्ट अटैक से मौत
Next: आज का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, कुशल, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक: सतपाल महाराज

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.33.19_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.