Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानों ने सीडीओ से की ब्लॉक मिशन मैनेजर की शिकायत
  • देहरादून

प्रधानों ने सीडीओ से की ब्लॉक मिशन मैनेजर की शिकायत

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने चकराता ब्लॉक के ब्लॉक मिशन मैनेजर पर विकास कार्य में अड़चन डालने और जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यव्यहार का आरोप लगाया है। संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून को सौंपे ज्ञापन में प्रधानों ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संविदा पर फेडीज निवासी पूजा गौड़ को ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) के पद पर तैनात किया गया है। कहा कि मैनेजर जनजाति समुदाय से नहीं है। बीएमएम का कार्य महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन करना है, जिससे आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कहा कि बीएमएम कभी -कभार ब्लाक में आती हैं। अधिकांश समय देहरादून रहती हैं। आरोप लगाया कि वह ग्राम पंचायतों के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप कर ग्रामीण विकास में अड़चनें पैदा कर रही हैं। प्रधान संगठन का आरोप है कि बीएमएम ब्लॉक कार्यालय और अन्य विभागों में खुद और परिजनों की ओर से आरटीआई लगाकर सूचना के अधिकार का दुरुपयोग कर रही हैं। कहा कि वह फेडिज कपसाड़ वेलफेयर एसोसिएशन नामक की एक संस्था के लेटर पैड का प्रयोग कर विभिन्न विभागों में आरटीआई लगाकर अधिकारियों पर दबाव बना रही हैं। प्रधान संगठन ने सीडीओ से अनुरोध किया है कि बीएमएम की जांच कर उनके सभी कार्यों की समीक्षा की जाए। ज्ञापन की प्रति विधायक प्रीतम सिंह, मुख्य सचिव उत्तराखंड, डीएम देहरादून, जिला विकास अधिकारी देहरादून, एसडीएम चकराता और खंड विकास अधिकारी चकराता को भी भेजी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष प्रधान संगठन दलीप सिंह तोमर, महासचिव हरीश राजगुरु, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम पंवार, नवप्रभात बिजल्वाण, केशर, नेपाल राणा, प्रधान पेनुवा, विनीता, सदस्य जिला पंचायत बिरनाड संतोषी, प्रधान कुणा रीता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कलयुगी बाप ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म
Next: शक्तिनगर में डूबे युवक का शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.