Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • केआरसी के युद्ध संग्रहालय के प्रभारी का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 87 हजार
  • नैनीताल

केआरसी के युद्ध संग्रहालय के प्रभारी का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 87 हजार

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) के युद्ध संग्रहालय के प्रभारी सेवानिवृत्त कैप्टन पूरन राम आर्या का दो जुलाई को नैनीताल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में किसी जालसाज ने डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद हल्द्वानी, बाजपुर और अलीगढ़ के एटीएम से नौ बार में 87,500 रुपये निकाल लिए। पूर्व सैनिक एवं युद्ध संग्रहालय के प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानीखेत के मुझोली गोलूछीना निवासी पूरन राम ने बताया कि वह भारतीय सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में केआरसी रानीखेत के युद्ध संग्रहालय में प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को वह भवन निर्माण सामग्री लेने के लिए बेटे विपिन के साथ हल्द्वानी आए थे। यहां वह एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे तो वहां करीब तीन-चार लोग खड़े थे। उन्हीं में से किसी ने मदद के नाम पर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद हल्द्वानी के एटीएम से चार बार में 40 हजार, बाजपुर स्थित एटीएम से तीन बार में 30 हजार और अलीगढ़ के जीटी रोड स्थित एटीएम से दो बार में 17,500 रुपये निकाल लिए। यह रकम दो, तीन और चार जुलाई को जालसाज ने उनके खाते से निकाली। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि कुछ सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो मिली हैं, जिनके आधार पर जालसाज को पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं। मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष समेत 7 छात्र
Next: चेन स्नेचिंग का खुलासा करने पर शिक्षकों ने पुलिस को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.