Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांवड़ियों ने पार्किंग कर्मी का सिर फोड़ा
  • देहरादून

कांवड़ियों ने पार्किंग कर्मी का सिर फोड़ा

RNS INDIA NEWS 21/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। पूर्णानंद पार्किंग में शनिवार को कांवड़ियों को पार्किंग कर्मचारी से विवाद हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने मारपीट करते हुए कर्मचारी का सिर फोड़ दिया। जख्मी हालत में कर्मचारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी को एम्स रेफर कर दिया। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक कुछ कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नीलकंठ दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जानकी सेतु के पास पूर्णानंद पार्किंग में ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा किया। इसी बीच पार्किंग शुल्क मांगने पर कांवड़िये कर्मचारी पर भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी बालम सिंह निवासी ढालवाला, मुनिकीरेती के साथ कांवड़ियों ने मारपीट की और उसका सिर भी फोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में कर्मचारी को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य परीक्षण में कर्मचारी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। कैलाशगेट चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि चार लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। अभी कर्मचारी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 जुलाई
Next: आंदोलनकारियों ने विधायक और बॉबी पंवार को सुनाई खरीखोटी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.