Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लीगल असिस्टेंट, गन्ना पर्यवेक्षक से मारपीट कर कपड़े फाड़े
  • ऊधम सिंह नगर

लीगल असिस्टेंट, गन्ना पर्यवेक्षक से मारपीट कर कपड़े फाड़े

RNS INDIA NEWS 19/07/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  नादेही चीनी मिल परिसर में बने मंदिर में दर्शन करने गए मिल के लीगल असिस्टेंट और गन्ना पर्यवेक्षक के साथ मिल के सेवानिवृत कर्मी के पुत्र ने शराब के नशे में मारपीट कर अभद्रता कर दी। आरोपी युवक ने पर्यवेक्षक के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीनी मिल में प्रखर पाण्डेय और अजीत प्रताप लीगल असिस्टेंट और गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बीती 15 जुलाई को वह दोनों चीनी मिल परिसर में स्थापित मंदिर में दर्शन करने गए थे। आरोप है कि तभी चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मी हृदया के पुत्र गणेश प्रसाद शराब के नशे में उनके पास आया तथा अकारण ही उनसे गाली गलोच कर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें एससी, एसटी एक्ट में भी फंसवाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने हाथापाई कर अजीत प्रताप सिंह के कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह दोनों ने आरोपी से खुद को बचाया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पूर्व में बहन ने भी दर्ज कराया है केस

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले सप्ताह आरोपी युवक की बहन ने भी नशे में उसके खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। उसने आरोपी से निजात दिलाने की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की बहन ने उसे उत्तराखंड का बर्खास्त सिपाही बताया है। उसके खिलाफ कार्रवाही शुरू कर दी गई है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामों के नामों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून, तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने किया स्वागत
Next: किसानों ने की बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.