Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धामों के नामों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून, तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने किया स्वागत
  • देहरादून

धामों के नामों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून, तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 19/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के धामों के नामों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून बनाने के कैबिनेट के फैसले का चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने स्वागत किया है। महापंचायत ने इस फैसले के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद देते हुए आभार जताया। सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट में धामों और ट्रस्टों से जुड़े मिलते जुलते नामों का इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ सख्त कानून बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस पर चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने सीएम धामी समेत पूरी कैबिनेट का आभार जताया। महापंचायत के महासचिव डा. बृजेश भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिल कर महापंचायत ने दिल्ली में बन रहे केदारनाथ धाम पर आपत्ति जताई थी। महापंचायत का कहना है कि केदारनाथ धाम के नाम पर दूसरे स्थान पर मंदिर बनाया जाना और श्री केदारनाथ धाम के नाम पर ट्रस्ट का गठन सही नहीं है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

कहा कि सरकार ने महापंचायत की मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सख्त कानूनी प्रावधान वाला कानून बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास कर दिया है। इसके लिए राज्य के सभी तीर्थ पुरोहित सरकार के आभारी हैं। कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ पुरोहितों की मांग पर देवस्थानम बोर्ड को भी भंग करने का काम किया था। इस बार भी न सिर्फ तीर्थ पुरोहित महापंचायत की बात को गंभीरता से सीएम धामी ने सुना, बल्कि उस पर तत्काल गंभीर कदम भी उठाया है। सभी तीर्थ पुरोहित सरकार के इस कदम के साथ हैं।

आभार के साथ समाप्त हुआ तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन
महासचिव डा. बृजेश सती ने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनाए जाने का पूरे प्रदेश भर में विरोध हो रहा था। अब सरकार ने तीर्थ पुरोहितों की मांग को मानते हुए सख्त कदम उठाने की दिशा में अहम फैसला लिया है, इसीलिए तीर्थ पुरोहित आभार के साथ इस आंदोलन को समाप्त करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रोन से होगा कीटनाशक दवा का छिड़काव
Next: लीगल असिस्टेंट, गन्ना पर्यवेक्षक से मारपीट कर कपड़े फाड़े

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.